- Hindi News
- आज काले िबल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी
आज काले िबल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मचारी
आईजीएमसीअस्पताल के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर बुधवार को अस्पताल में काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करेंगे। अस्पताल प्रशासन के समक्ष रखी मांगों को पूरा होने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। सफाई कर्मियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के समक्ष काफी समय से मांगों को रखा गया है, लेकिन फिर भी प्रशासन मांगों को पूरा कर पाने में विफल है। इससे सफाई कर्मियों को खासी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार मांगों को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा गया था फिर भी कोई कदम नहीं उठाया।
येहैं कर्मचारियों की मांगें
सफाईकर्मचारियों ने प्रशासन के सामने मांगे रखी हंै। इसमें सफाई कर्मियों को आरकेएस के भीतर लिया जाए। महिलाओं के लिए चेजिंग रूम का प्रबंध, ओवर टाइम का भुगतान, सेलरी को बढ़ाने की मांग और वर्दी का उचित प्रबंध हो। सफाई कर्मचारी का कहना है कि जल्द से मांगों को पूरा किया जाए। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर बैठेंगे। इसके अलावा सफाई कर्मियों को आरकेएस के अंडर करने की मांग भी रखी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने बताया कि सफाई कर्मियों की ओर से रखी मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है, इससे उन्हें खासी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सफाई कर्मियों को पूरा समर्थन मिलेगा।
क्या कहता है अस्पताल प्रशासन
आईजीएमसीअस्पताल एमएस रमेश चंद का कहना है कि सफाई कर्मी अपनी मांगों प्रदर्शन को लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन के अंदर किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सफाई कर्मी ठेकेदार से भी बातचीत की जाएगी।