पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेड यूनियनें 26 को संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करेंगी

ट्रेड यूनियनें 26 को संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करेंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयट्रेड यूनियनों सीटू, एटक, इंटक के राज्य पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक मंगलवार को सीटू कार्यालय में हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 फरवरी को सीटू, एटक, इंटक , बीएमएस, एचएफएस, संयुक्त रूप से प्रदर्शन गिरफ्तारियां करेंगे। ट्रेड यूनियनों का यह कदम केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जाएगा।

सीटू के महासचिव डॉ. कशमीर सिंह ठाकुर का कहना है कि यूनियनों का यह कदम केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई को कम करने के संबध में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बल्कि अतंराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने पर भी तेल, डीजल, पैट्रोल आदि की कीमतें कम नहीं की जा रही है।

15हजार हो न्यूनतम वेतन: केंद्रीयट्रेड यूनियनों ने मांग की है कि देश में न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए मासिक किया जाए। केंद्र सरकार सरकार क्षेत्र के सभी उद्योगों ,प्रतिष्ठानों में विनिवेश नीलामी कर रही है इससे देश को विदेशी कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। सरकार का यह कदम सहन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मांग की है कि सभी मजदूरों को पेंशन सुविधा प्रदान की जाए। मीटिंग में सीटू की ओर से सीटू महासचिव डॉ. कशमीर सिंह ठाकुर, संयुक्त सचिव विजेंद्र मेहरा, वित सचिव रमा कांत मिश्रा, इंटक की ओर से राज्य महामंत्री वीएस चौहान, एटक की ओर से राज्य महासचिव रोशन लाल डोगरा ने भाग लिया।