पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकादमिक स्टाफ कॉलेज को एक करोड़ 39 लाख की ग्रांट जारी

अकादमिक स्टाफ कॉलेज को एक करोड़ 39 लाख की ग्रांट जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश विश्वविद्यालय के अकादमिक स्टाफ कॉलेज को यूजीसी की ओर से ग्रांट जारी हुई है। यूजीसी ने एक करोड़ 39 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। यह राशि वर्ष 2014-2015 के लिए प्रदान की गई है। यूजीसी की अोर से 12वीं योजना के लिए नए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिसे स्टाफ कॉलेज को हर हाल में पूरा करना होगा।

ऐसे में अब उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अकादमिक स्टाफ कॉलेज को फायदा हुआ है। वर्ष 2012 में अकादमिक स्टाफ कॉलेज को 1 करोड़ 54 लाख का अनुदान मिला था। इसी तरह इस बार भी शिक्षकों के लिए लगातार उन्मुखी कार्यक्रम, पुनश्चर्या कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यूजीसी ने यह राशि दी है। अकादमिक स्टाफ कॉलेज में हुए कार्यक्रमों में देश भर के विभिन्न राज्यों के लगभग 13 हजार से अधिक प्राध्यापक इन कार्यक्रम में भाग ले चुके हैं।

21दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम हुअा था

हिमाचलप्रदेश विश्वविद्यालय के यूजीसी अकादमिक स्टाफ कालेज, में 21 दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम सामाजिक विज्ञान शोध विधि पर हुअा था। इस कार्यक्रम में 11 राज्यों से 27 शिक्षक काॅलेजों विश्वविद्यालयों से भाग लिया था। यह कार्यक्रम इस विशेषता से बताया गया कि हाल ही के समय में समाज शात्र के विषयों में आए बदलावों पर किया गया था। वर्ष 2011 में भी यूजीसी से एक करोड़ रुपए की ग्रांट मिली थी, जो कि वर्ष 2012 में बढ़कर डेढ़ करोड़ हो गई थी, लेकिन वर्ष 2013 में यूजीसी ने ग्रांट जारी नहीं की थी।

^हमें यूजीसी की ओर से एक करोड़ 39 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। यूजीसी ने यह राशि वर्ष 2014-2015 के लिए प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि सदुपयोग के क्षेत्र में अकादमिक स्टाफ काॅलेज एक महत्वपूर्ण संस्थान हैं। ऐसे में इस राशि के मिलने से और बेहतर काम हो पाएंगे। प्रो.किरण रेखा, निदेशक अकादमिक स्टाफ कॉलेज एचपीयू