पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस किराया कम करने का फैसला कैबिनेट में लिया जाएगा: जीएस बाली

बस किराया कम करने का फैसला कैबिनेट में लिया जाएगा: जीएस बाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|परिवहन मंत्रीजीएस बाली ने प्रदेश में बस किराया कम करने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के जीएस बाली ने कहा कि डीजल के दामों में कमी होने के चलते बस किराए को कम किया जा सकता है। किराया कम करने के बारे में कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और सहमति बनने के बाद किराया कम करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बाली ने कहा कि उनका मानना है कि लोगों को सुविधाजनक सुरक्षित यात्रा मिलनी चाहिए। यदि खटारा बसें चलाई जाएं तथा एचआरटीसी घाटे में चले तो उसका भी कोई लाभ नहीं है। इसलिए वह उक्त सभी सुझाव कैबिनेट में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए एचआरटीसी ने कम किराए वाली नई बसें चलाई हैं, जिनका किराया अन्यों के मुकाबले 20 से 40 प्रतिशत तक कम है। उन्होंने कहा कि लोग भी इन बसों को सराह

रहे हैं।