- Hindi News
- स्वैच्छिक संस्थाओं को सम्मान के लिए आवेदन 20 तक करें
स्वैच्छिक संस्थाओं को सम्मान के लिए आवेदन 20 तक करें
शिमला| हिमाचलकला भाषा अकादमी द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं को सम्मान देने के लिए 20 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए है।अकादमी के सचिव भाषा संस्कृति विभाग के निदेशक अरूण शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अकादमी की कार्यकारी परिषद द्वारा पहली बार हिमाचल प्रदेश में कला, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां अर्जित करने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि कुछ एनजीओ प्रदेश में कला संस्कृति भाषा और साहित्य के क्षेत्र में प्रशंसनीय योगदान प्रदान कर रही है। इसलिए उनके कार्य को सम्मानित करना सार्थक पहल अकादमी की ओर से की गई है। इससे संस्थाओं को प्रदेश की पारंपरिक कलाओं, संस्कृति, और भाषा साहित्य के संरक्षण , प्रलेखन और प्रचार प्रसार करने में प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश में पंजीकृत संस्थाओं को साहित्यिक आयोजनों ,कला, संबधी कार्यशालाओं , सेमिनारों, कवि सम्मेलनों और लेखक संगोष्ठियों के आयोजन के लिए वित्तिय अनुदान भी दिया जा रहा है। पुरस्कार के लिए संस्थाओं को गत तीन से पांच वर्षों की अपनी गतिविधियों का विवरण सहित आवेदन करना होगा। कोई भी संस्था, जिला भाषा अधिकारी के माध्यम से या सीधे अकादमी को पुरस्कार के लिए आवेदन भेज सकती है। स्वैच्छिक संस्था सम्मान की राशि 21 हजार रुपये होगी।