पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विलसन रोग से पीड़िता को 16 लाख की जरूरत

विलसन रोग से पीड़िता को 16 लाख की जरूरत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाहौल-स्पीतिकल्याण छात्र संगठन विश्व विद्यालय शिमला इकाई द्वारा लाहौल स्पीति के मडग्रां गांव निवासी आठ वर्षीय इकिता के ईलाज के लिए लाहौल स्पीति छात्र कल्याण संगठन ने 53045 रुपए की राशि एकत्र की है। विलसन रोग से पीड़ित इकिता को यकृत प्रत्यारोपन के लिए 16 लाख रुपए की धन राशि की आवश्यकता है। इकिता के माता पिता किसान है लेकिन बेटी के इलाज के लिए इतना पैसा नहीं है कि बेटी का इलाज कर पाएं। इकिता को नया जीवन दिलाने के लिए प्रदेश की विभिन्न संस्थाएं सहयोग कर रही है।

लाहौल स्पीति छात्र कल्याण लॉ संगठन के अध्यक्ष सुशांत कुमार ने कहा कि इकिता के सफल प्रत्यारोपण की लिए संस्थाओं के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर, सचिवालय, परिमहल, उच्च अध्ययन संस्थान, साधु पुल जाकर लाहौली छात्रों और कर्मचारियों ने इसमें अपना सहयोग दिया। वहीं अन्य लोगों से भी रुपये इकट्ठे किए

पीड़िताकी मदद को लगाई गुहार

लाहौलस्पीति छात्र कल्याण लॉ संगठन के अध्यक्ष सुशांत कुमार नेकहा कि इकिता के परिजनों द्वारा दिए गए बैंक खाते में यह पैसा जमा किया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी इकिता के इलाज के लिए रुपये देना चाहते है तो इकिता के बैंक खाता संख्या 11464881841 में मदद कर सकते है।