चौकीदारों को मिले हजार मासिक वेतन
रामपुर बुशहर|प्रदेश भरकी पंचायतों में कार्यरत पंचायत चौकीदारों को अपनी सेवाएं देते हुए आठ वर्ष से अधिक का कार्यकाल बीत चुका है लेकिन बावजूद इसके सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा उनको स्थाई नौकरी नहीं दी जा रही है। जिसके चलते गरीब तबके से जुड़े पंचायत चौकीदारों को महंगाई के दौर में गुजर बसर करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिमाचल जनता दल सेक्युलर शिमला के महासचिव अशोक कुमार आजाद ने कहा कि चौकीदारों की समस्याओं को लेकर कई बार पंचायतीराज मंत्री से आग्रह किया गया लेकिन सरकार ने चौकीदारों की स्थाई नियुक्ति को लेकर कोई ठोस कदम आज तलक नहीं लिया है। जिसके चलते पंचायत चौकीदारों ने सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि चौकीदारों को छह हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए। ताकि गरीब तबके के चौकीदारों को दिन दिन बढ़ रहे महंगाई के दौर में लाभ मिल सके।