पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भडेच में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर

भडेच में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भडेच में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते युवा।

कोटखाई | युवासेवा एंव खेल विभाग शिमला के सौजन्य से तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर कोटखाई तहसील के अंतर्गत भडेच में संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में हाटेश्वरी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलीराम शर्मा तथा पंचायत हिमरी के उपप्रधान प्रकाश शर्मा ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य युवाओं का सर्वागीण विकास तथा नेतृत्व विकास करना था। युवा मंडल भडेच के सचिव संदीप शर्मा ने युवा मंडल की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। युवा मंडल भडेच के मीडिया सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शिविर में समाजसेवी अरूण भारद्वाज ने समाज निर्माण में बढ़ती युवाओं की भूमिका तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता पर अपने विचार प्रकट किए। एसबीआई के कार्यकारी प्रबंधक दिनेश शर्मा,उद्यान विकास अधिकारी कोटखाई डाॅ. जगदीश शर्मा तथा पुलिस विभाग से मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह ने विभिन्न जानकारी युवाओं को प्रदान की। युवाओं के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, समूह वार्ता सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में रोहडू, चौपाल, जुब्बल कोटखाई, ठियोग, चडगांव, रामपुर, ननखडी, विकास खंडो के युवाओं ने भाग लिया।