पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टांडा की दो प्रशिक्षु छात्राओं में स्वाइन फ्लू के लक्षण, भर्ती

टांडा की दो प्रशिक्षु छात्राओं में स्वाइन फ्लू के लक्षण, भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ.राजेंद्रप्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा की दो छात्राओं में स्वाइन फ्लू के लक्षण से उन्हें अस्पताल के सिक रूम में भर्ती कर आॅब्जर्वेेशन पर रखा गया है। दोनों ही छात्राओं के ब्लड सैंपल मंगलवार को जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं। कॉलेज की छात्राओं में स्वाइन फ्लू के लक्षण होने के बाद यहां पढ़ाई कर रहे स्टूड्ेंटस कार्यरत स्टॉफ में दहशत का माहौल है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दिनेश सूद ने बताया कि कॉलेज में एमबीबीएस कर रही दो छात्राओं में स्वाइन फ्लू के लक्षण होने कारण उनके ब्लड को जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। बुधवार को टेस्ट की रिपोर्ट आएगी। फिलहाल दोनों ही छात्राओं को अंडर आॅबजर्वेेशन अस्पताल में स्टूडेंट्स के लिए बनाए सिक रूम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती किया गया है। डाॅ. सूद ने बताया कि अस्पताल में भर्ती आलमपुर की स्वाइन फ्लू पीडि़त महिला की हालात स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में ड्यूटी पर आने वाले सभी मेडिकल पैरामेडिकल स्टॉफ और प्रशिक्षु चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के प्रति जागरूक रहने के टिप्स दिए गए हैं। डाॅ. सूद ने कहा कि पेट में दर्द, बुखार होने सिरदर्द रहने लगातार जुकाम रहने पर रोगी शीघ्र नजदीकी अस्पताल में चिकित्सक से उपचार करवाएं।