मिड-डे मील: 10 वर्ष से ~ एक भी नहीं बढ़ा
प्रशिक्षण शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सीटू के राज्य अध्यक्ष जगतराम और उपिस्थत पदािधकारी।
भास्कर न्यूज | शिमला
मिडडेमील वर्कर्स यूनियन ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके वेतन में तो कोई बढ़ाेतरी नहीं हुई है, जबकि विधायकोें और मंत्रियों के वेतन को बढ़ा दिया गया है। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का दाे दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को कालीबाड़ी सभागार में आरंभ हुआ। सीटू राज्य महासचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 10 वर्षों में मिड डे मील वर्कर्स के वेतन में एक रुपए की भी बढ़ोतरी नहीं की है। भाजपा कांग्रेस की सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिले है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार इस योजना को एनजीओ ओर सेल्फ हेल्प ग्रुपों को सौंपना चाहती है। कश्मीर सिंह का कहना है कि मिड डे मील वर्कर्स में सरकार की नीतियों के खिलाफ गुस्सा है। राज्य कमेटी इसको लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू करेगी। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के महासचिव छवी राम का कहना है कि संगठन अौर मजबूत करनेे के लिए आने वाले समय में प्रक्रिया तेज की जाएगी। जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं को अपनी मांगों को उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रशिक्षण शिविर में नौ जिलो से 71 सदस्य भाग ले रहे है।