मैडम जी ! अभी चौकी में नहीं है कोई
बालूगंज और जतोग चोकी की पुलिस से चोरी के मामले में संलिप्त आरोपियों को लेकर अलग अलग स्थानों पर गई थी। हाे सकता है इस दौरान चौकी में कौई हो। शिकायतकर्ता से बात हो गई। पुलिस महिला चोरों की तलाश कर रही है। भजननेगी, एएसपी
दोनों महिलाओं ने चोरी करने वाली महिला को पकड़ कर रखा। डेढ़ घंटे के बाद एक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मी और चोर को पकड़ने वाली महिलाएं उसके बताए पते पर पहुंची। वहां पर उसकी दूसरी साथी पुलिस काे देखकर सामने सामने से भाग गई।
पुलिस के रवैये से रोष में आए स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे में पुलिस पर कौन विश्वास करेगा। पुलिस अपील कर लोगों से चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सहयोग की मांगती है, दूसरी ओर सूचना देने के बाद पुलिस डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंचती है। ऐसे में पुलिस पर कौन विश्वास करेगा।
रितू ने घटना की सूचना देने के लिए बालूगंज पुलिस काे फोन किया। उन्हें वहां से जताेग चौकी फोन करने को कहा। इसके बाद महिला ने जतोग चौकी में फोन किया। चौकी में फोन उठाने वाले ने कहा कि चौकी में इस समय कोई नहीं है सब यहां से बाहर गए हुए हैं।
भास्कर न्यूज | शिमला
मैडमजीचौकी में अभी काेई नहीं है, सभी बाहर गए हुए हैं। यह बात शनिवार को जतोग चौकी में फोन करने वाली एक महिला को कही गईं। इस महिला ने पड़ोस में चोरी कर रही दो महिलाओं को पकड़ा था। महिला इसकी सूचना जताेग पुलिस को दी, लेकिन सामने से जो जबाव मिला उसे सुनकर फोन करने वाली महिला के पैरों तले की जमीन की खिसक गई।
उसे लगा कि उसने चोरों को पकड़ कर आफत मोल ले ली है। पुलिस के इस रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी रोष है। इस घटना ने पुलिस की कथनी और करनी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला शनिवार दोपहर का है। रितू अपने दोस्त के साथ निर्माणाधीन भवन के पास खड़ी थी। इस दौरान उन्हाेंने देखा कि दो महिलाएं वहां से एक थेला उठाकर ले जा रही थी। रितू ने उन्हें रूकने को कहा तो वह दोनों वहां से भागने लगी, लेकिल रितु और उसकी दोस्त ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को दबाेच लिया। इस दौरान एक महिला चोर ने रितु की दोस्त को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और भाग गई।
महिलापुलिस कर्मी क्यों नही भेजी :माैके पर गए पुलिस कर्मी ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि वह महिला है, उसे महिला पुलिस कर्मी ही हाथ लगा सकती है। लोगों का कहना है