बरामद किया चोरी करने का सामान
रातड़देवता और जतोग मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस ने गृह भेदन के औजार बरामद कर लिए है। पुलिस की टीम ने जतोग मंदिर में घटना की रात को सीसीटीवी कैमरे में चोरों के पास दिखे काले रंग के बैग को भी बरामद कर लिया है। इसी बैग में आरोपियों ने गृह भेदन के औजार रखे थे। एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए सोने को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने अाराेपियों से पूछताछ के दौरान मिले पतों के आधार पर पुलिस की टीम ने मनीमाजरा और बिलासुपर में सुनियारों की दुकानों में दबिश देकर रातड़ देवता के छत्र और मुकुट और मनीमाजरा से चोरी की चांदी बरामद कर लिए थे। पुलिस अब शहर में पेश आई अन्य चोरियों के मामलों में इन आरोपियों की संलिप्ता पाए जाने की दिशा में जांच कर रही है। आरोपियों के पास से जो औजार मिलें है पुलिस को संदेह है कि यह अन्य मामलों में भी शमिल हो सकते हैं। चोरी की इस वारदात को सुलझाने के बाद पुलिस काफी उत्साहित है। जांच में लगे पुलिस कर्मियों का कहना है कि इनसे कुछ और क्लू हाथ लगे हैं और कुछ और चाेरियों की वारदातों का खुलासा हो सकता है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही चोरियों के कारण पुलिस सवालों के घेरे में है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा।