भांगड़े ने थिरकने पर किया मजबूर
आईजीएमसीके सभागार में निवेदिता नर्सिंग कॉलेज की बीएससी नर्सिंग तीसरे वर्ष की छात्राओं ने अंतिम वर्ष की प्रशिक्षु नर्सों को विदाई पार्टी दी। इस कार्यक्रम में आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डॉ राहुल राव बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूअात गणेश वंदना से की गई। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएससी नर्सिंग फोर्थ इयर की छात्राओं ने रैंप पर जलवे बिखेरे। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका पटियाल को मिस फेयरवैल चुना गया। इसके अलावा फस्ट रनरअप का ताज ममता ठाकुर के सिर सजा।
दिव्याके ब्यूटीफुल हेयर
प्रियंकाको सेकेंड रनरअप, स्मृति को मिस टेलेंट और दिव्या को ब्यूटीफुल हेयर के टाइटल से नवाजा गया है। इसके अलावा बेस्ट पर्सनेलिटी के अंकिता, शिल्पा को बेस्ट इंटर्न और खीना को वर्सेटाइल टाइटल से नवाजा गया है। डिप्टी एमएस ने कहा कि नर्सों का पूरा जीवन दूसरों की सेवा में बीतता है। अस्पताल डॉक्टरों के बाद नर्सें ही मरीज की देख रेख करती है। नर्स रीड़ की हड्डी मानी जातीं हैं। मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
मिस फेयरवेल चुनी गई प्रियंका पटियाल, फर्स्ट रनरअप ममता ठाकुर सेकंड रनरअप प्रियंका भारद्वाज।
रैंप पर जलवे बिखेरती छात्रा।
पार्टी में रैंप पर प्रस्तुति देती छात्रा
आईजीएमसी के सभागार में नवेदिता नर्सिंग कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में दौरान कैटवाक करती छात्राएं।
शिमला में शनिवार को आईजीएमसी के सभागार में नवेदिता नर्सिंग कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में भाग लेती छात्राएं।
प्रियंका पटियाल के सिर सजा ताज, ममता फर्स्ट रनरअप
फेयरवेल पार्टी के दौरान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने सोलो सांग पेश किया। इस दौरान छात्राओं ने याराें दोस्ती बड़ी हसीन है, जिंदगी गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं के अलग-अलग ग्रुप में गीत गाए। इसके अलावा छात्राअों ने सोलो डांस भी प्रस्तुत किया। सभागार में मौजूद सभी दर्शकों ने डांस का पूरा लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान तृतीय वर्ष के छात्राओं ने आईजीएमसी के सभागार में कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्रशिक्षु नर्सें जैसे ही पंजाबी परिधानों में स्टेज पर पहुंची, पूरा सभागार तालियों के शोर से गूंज गया। प्रशिक्षु नर्सों ने एक के बाद एक पंजाबी गानों पर भांगड़ा कर दर्शकों का मन मोह लिया