पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट थाॅमस स्कूल में होनहार किए सम्मानित

सेंट थाॅमस स्कूल में होनहार किए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंटथामस स्कूल ने शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया। इसमें कक्षा तीन से लेकर कक्षा आठवीं के होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से शुरू हुआ। इस मौके पर एेलीमेंटरी एजूकेशन के सहायक निदेशक अजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने छात्रों को वर्षभर करवाई गई विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इसमें कक्षा दो से मोक्ष भारद्वाज, मोहित भागरा, अभिजीत जसवाल, कक्षा तीन से निकिता, अवंकिता, अर्पिता वर्मा, कक्षा चार से सुकृति शर्मा, अहाना बिष्ट अौर स्नेहा, कक्षा पांच से नितानी मेहता, कंचन सिंह, गौरव शर्मा, कक्षा छह से खुशी अटवाल, गुंजन वर्मा, मोहित कुमार, कक्षा सात से आंचल सिंह, हितेश गर्ग और प्रज्ज्वलन धर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने नाटक माई गांधी, गुजराती डांस रंग टेली, दरबारी कांगड़ा क्लासिकल सांग घर जाने दे, कश्मीरी नृत्य और यू आर लाइट नाटक पेश किया।

सेंट थोमस स्कूल में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते स्टूडेंटस।