पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्ग में हड़ताल नाटक से दिया पर्यावरण का संदेश

स्वर्ग में हड़ताल नाटक से दिया पर्यावरण का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्गमें सभी देवता हड़ताल पर बैठे हुए हैं। स्वर्ग की अप्सराओं ने भी नाच गाना बंद कर दिया है। देवताओं का कहना है कि वह धरती पर हो रहे पर्यावरण प्रदूषण के कारण चिंतित है। इस प्रकार का नाटक गेयटी थियेटर में जेसीबी स्कूल के छात्र छात्राओं ने किया।

स्कूल की अोर से शनिवार को अपना वार्षिक समारोह मनाया। इस दौरान छात्रों ने स्वर्ग में हड़ताल नामक नाटक का मंचन किया। छात्रों ने नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि किस तरह मनुष्य के द्वारा पर्यावरण प्रदूषित किया जा रहा है। इससे स्वर्ग में रहने वाले देवी देवता भी दुखी हैं। ऐसे में हमें पर्यावरण को साफ सुथरा रखने में सहयोग देना होगा। वार्षिक समाराेह में मुख्यतिथि के रुप में मेयर संजय चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।

जेसीबी स्कूल में आयोजित समारोह में बच्चों को सम्मानित करते महापौर।

वर्ष भर अलग अलग गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रशांत, इशिता, दिव्या ज्योति, साधिका, रिया, ऋषभ, पारस, राहुल, शाविका, प्रभलीन, यक्षित, जशर, वैभव, मनोज, अभिनव ठाकुर, शुभांगी, निखिल को सम्मानित किया गया। स्पेशल अवार्ड दीपिका, शाविका, ऋषभ, सोनाली, अमन चेतन को दिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सरोजनी बंसल भी मौजूद थी।