पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरनव सात्विक विद्या मंिदर को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना

अरनव सात्विक विद्या मंिदर को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | शिमलामें कई वर्षों से मेडिकल और इंजीनियरिंग\\\" की प्रवेश परीक्षाओं का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे अरनव सात्विक विद्या मंदिर को इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

संस्थान के अनुभवी,कर्मठ और मेहनती अध्यापकों के कठिन परिश्रम के बाद ही यह संभव हो पाया है। संस्थान से एआईपीएमटी और जेईई मेन एडवांस मेंें संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हजारों छात्र-छात्राएं प्रदेश देश का नाम रोशन कर रहे हैं। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश से सिर्फ अरजव सात्विक विद्या मंदिर ही इकलौता ऐसा संस्थान बनकर उभरा है जिसे इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस गौरव के मिल जाने के बाद संस्थान के अध्यापक और छात्र खासे उत्साहित हैं। यह पुरस्कार इसी माह 28 सितंबर को इंडियन चिरवास पोडियम विंग ऑफ बी पीपीएल द्वारा डिप्टी चेयरमैन हॉल कांस्टीच्यूशन क्लब आफ इंडिया बिठला भाई पटेल हाउस रफी मार्ग नई दिल्ली में दिया जाएगा। यह पुरस्कार प्रबंधक निदेशक को मुख्य अतिथि प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, सांसद द्वारा प्रदान किया जाएगा। संस्थान के प्रबंध निदेशक डीएन शर्मा ने बताया कि इसका श्रेय अपने अध्यापक वर्ग, छात्रों, स्टॉफ और अभिभावकों को दिया है। (िबजनैसप्लस)