पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेयटी में होगा शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन

गेयटी में होगा शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमलाशास्त्री संगीत उत्सव का आयोजन पंजाबी अकादमी दिल्ली के सहयोग से आगामी 17 से 21 सितंबर तक किया जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, कला, भाषा एवं संस्कृति उपमा चौधरी ने कहा कि उत्सव का शुभारंभ 17 सितंबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। इस दिन प्रसिद्घ गायिका परवीण सुल्ताना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उत्सव के दूसरे दिन 18 सितंबर को प्रसिद्घ शहनाई वादक और जुगलबंदी गायन उस्ताद जवाद अली खान, उस्ताद मजहर अली खान और पंडित दया शंकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस दिन, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उत्सव के तीसरे दिन 19 सितंबर को पंडित छन्नू लाल मिश्रा के स्वर सुनने का अवसर लोगों को मिलेगा और इस दिन पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त देव स्वरूप मुख्य अतिथि होंगे।

चौथे दिन 20 सितंबर को पंडित विश्वमोहन भट्ट मोहनवीणा वादन करेंगे और फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी विशेष अतिथि होंगे। अंतिम दिवस 21 सितंबर को पंडित राजन और साजन मिश्रा के गायन को लोग सुन सकेंगे।