पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की कड़ी शर्तों के कारण नहीं लगे एटीएम

निगम की कड़ी शर्तों के कारण नहीं लगे एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^एटीएम मशीनें स्थापित करने के लिए शहर में 32 स्थान चिन्हित किए हैं। इन स्थानों में एटीएम मशीन लगाने के लिए बैंकों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। इसका कारण निगम की कड़ी शर्तें हो सकती हैं। निगम प्रशासन इन शर्तों को कम करने के बारे में विचार कर रहा है। नरेशठाकुर, सहायकआयुक्त

> निगम प्रशासन बैंकों को केवल एटीएम मशीन लगाने के लिए जमीन मुहैया करवाएगा।

> बैंकों को अपने खर्चे पर स्ट्रक्चर तैयार करना होगा।

> विकासात्मक कार्यों के दायरे में आने से जगह को निगम प्रशासन कभी भी खाली करवा सकता है।

> केवल 10 वर्षों के लिए जमीन लीज पर दी जाएगी।

>संबंधित वार्ड की निगरानी में ही निर्माण किया जाएगा।

> स्थानों को तीन केटेगरी ए, बी और सी में बांटा गया है।

> तीनों केटेगरी के लिए अलग अलग रेट हैं

> केटेगरी में 300 रुपए प्रति वर्गफुट का रेट है। बी केटेगरी में 250 और सी केटेगरी में 200 रुपए प्रतिवर्ग फुट किराए की दर है।

भास्कर न्यूज | शिमला

उपनगरोंमें लोगों को एटीएम की सुविधा की राह में निगम की शर्तें ही रोड़ा बनी गई है। निगम प्रशासन की ओर से 10 माह पहले उपनगरों में बैंकों के एटीएम खाेलने के लिए स्थान देने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन इस योजना में निगम की शर्तें आडे़ रही हैं। इसकी वजह से बैंक एटीएम मशीनों को चिन्हित स्थानों में खोलने से कन्नी काट रहे है। प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 32 स्थान एटीएम मशीन लगाने की योजना तैयार की है। इन चिन्हित स्थानों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रशासन ने सभी प्रमुख बैंकों को भी पत्र जारी किए थे। लेकिन जब बैंक अधिकारियों ने एटीएम मशीन स्थापित करने के लिए नियम और शर्तें जानी तो वे इन स्थानों में एटीएम मशीन लगाने से किनारा कर रहे हैं।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों को एटीएम सुविधा देने के लिए निगम प्रशासन ने 32 स्थानों को चिन्हित किया है। इन स्थानों को ए-बी और तीन कैटेगरी में बांटा गया है।

इसमें कैटेगरी में लक्कड़ बाजार में होटल डिप्लोमेट के पास, निगम कॉम्पलेक्स नियर आकलैंड, तारा हाल स्कूल के पास, सीसिल होटल चौरा मैदान के पास, चौड़ा मैदान में जेई ऑफिस के पास, समरहिल चौक, ओल्ड बस स्टैंड के नीचे पुल पर लालपानी रोड पर, संजोली में एमसी लाइब्रेरी के पास, एसडीए कॉम्पलेक्स कसुम्पटी में निगम के क्षेत्रीय कार्यालय के प