- Hindi News
- भारतीय सभ्यता पर शोध करेगा एडवांस्ड स्टडीज: पाडिया
भारतीय सभ्यता पर शोध करेगा एडवांस्ड स्टडीज: पाडिया
पाडिया ने कहा कि भवन के रखरखाव के लिए वह जल्द प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। प्रधानमंत्री से इस ऐतिहासिक भवन के रखरखाव के बारे में सहायता मांगी जाएगी। उनका कहना है कि भवन के जीर्णोद्घार के लिए 56 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। इस पर भी काम चल रहा है।
एडवांस्ड स्टडी का होगा रखरखाव
शिमला. इंडियनइंस्टीट्यूट आॅफ एडवांस्ड स्टडी भारतीय सभ्यता और ज्ञान पर भी शोध करेगा। इसके लिए एडवांस स्टडी में रिसर्च स्कॉलर को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि देश की संस्कृति को अन्य देशों से रूबरू करवाया जा सके। यह बात एडवांस स्टडी की चेयरपर्सन प्रो. चंद्रकला पाडिया ने शनिवार को कही।
वह शनिवार को एडवांस स्टडी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने सिर्फ पश्चिमी सभ्यता पर ही शोध किया है। अब मौका गया है कि अन्य देशों को भारतीय ज्ञान और सभ्यता के दर्शन करवाएं। अन्य देश भारत द्वारा दिए गए ज्ञान से महान हो रहे हैं, जबकि हमें मालूम ही नहीं है कि हमारे देश में कितना ज्ञान छिपा हुआ है। ऐसे में इस पर रिसर्च करने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि रिसर्च ही पॉलिसी बनाने को बढ़ावा देती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा शोध करने की आवश्यकता है।