पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 17 अक्टूबर को होगा भारत वेस्टइंडीज वन डे

अब 17 अक्टूबर को होगा भारत-वेस्टइंडीज वन-डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच के लिए टिकटों की बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी। यह टिकटें क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन ले सकेंगे। इसके अलावा राज्य के विभिन्न स्टेडियमों में लगाए जाने वाले काउंटर पर भी टिकटें उपलब्ध होंगी।

सरकार खेल विरोधी

अनुराग ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को खेल विरोधी बताया। कहा कि उन्होंने धर्मशाला स्टेडियम को कब्जाने का षड्यंत्र रचा, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है। आरोप लगाया कि वीरभद्र ने खेलों के नाम पर सात साल पूर्व शिमला में नींव पत्थर रखा था। वहां आज तक एक ईंट नहीं लगी है। जबकि एचपीसीए ने प्रदेश में सात नए स्टेडियमों का निर्माण किया है।

प्रेम सूद. धर्मशाला

हिमाचलप्रदेशक्रिकेट एसोिसएशन (एचपीसीए) अक्टूबर में धर्मशाला में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज डे नाइट वन-डे मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले यह मैच 20 अक्टूबर को होना था लेकिन बीसीसीआई ने शैड्यूल में कुछ बदलाव किया है। अब यह मैच 17 अक्टूबर को होगा। एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार को इसका औपचारिक एलान के साथ ही टाइम शैड्यूल घोषित होगा। इस मैदान पर यह दूसरा वन-डे इंटरनेशनल खेला जाएगा। 27 जनवरी 2012 को पहला इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड और इंडिया के बीच हुआ था।