- Hindi News
- टौंस के कशाऊ बांध को लेकर दिल्ली में हुई चर्चा
टौंस के कशाऊ बांध को लेकर दिल्ली में हुई चर्चा
हिमाचलआैर उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान से बनने वाले कशाऊ बांध को लेकर हिमाचल आैर उत्तराखंड के आला अधिकारियों की दिल्ली में बैठक हुई। इसमें प्रोजेक्ट में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर चर्चा हुई। टौंस नदी पर बनने वाले 660 मेगावाट की परियोजना में हिमाचल का क्या हिस्सा होगा, राज्य के विस्थापित होने वाले लोगों को कैसे स्थापित किया जाएगा। इन सभी बिंदुआें पर सहमत होने के बाद ही हिमाचल इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्तराखंड के साथ समझौता करेगा। राज्य के मुख्य सचिव पी. मित्रा ने इस बैठक में राज्य का पक्ष रखा। राज्य में पहले दूसरे राज्यों के साथ बने प्रोजेक्टों में राज्य की हिस्सेदारी पहले तय होने के कारण राज्य को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए राज्य में अब दूसरे राज्यों के साथ बनने वाले किसी भी प्रोजेक्ट पर एमओयू करने से पहले राज्य की हिस्सेदारी तय करने का फैसला लिया है। इसलिए ही राज्य ने बिना हिस्सेदारी तय हुए एमओयू करने से साफ इंकार कर दिया था।