बस्सी स्कूल बना ओवर आॅल चैंपियन
योगा स्पर्धा में शिमला रहा अव्वल
राणा ने अनवर को हराया
जोगेंद्रनगर: कबड्डी के मैच में कुल्लू चंबा की छात्राएं भिड़ती हुई
भास्कर न्यूज | जोगेंद्रनगर
जोगेंद्रनगरकेकन्या सीनियर सेकंडरी में चली रही छात्राओं की प्रदेश स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में योगा में शिमला ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि हमीरपुर द्वितीय और सोलन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं खो-खो में हमीरपुर ने लौहाल स्पीति, कांगड़ा ने ऊना को, बिलासपुर ने किन्नौर को तथा कुल्लू ने चंबा को हराया। शिमला ने बिलासपुर को हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी में शिमला ने मंडी को हराया जबकि कुल्लू ने चंबा को तथा सिरमौर ने कांगड़ा को हराया। वॉलीबाल में मॉडी ने सोलन को, किन्नौर ने बिलासपुर को हराया। बॉस्केटबाल में सिरमौर ने चंबा को, कुल्लू ने कांगड़ा ऊना ने बिलासपुर के हराया। बेडमिंटन वायस में ऊना ने मंडी को हराकर, सिरमौर ने हमीरपुर हराया। बाद में सिरमौर शिमला के बीच खेले गये सेमीफाइनल के मुकाबले में सिरमौर ने शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भास्कर न्यूज | मंडी
10वींशहीदविशन सिंह स्मारक टेबल टेनिस प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपी मंडी राजेश कुमार ने किया। यह प्रतियोगिता नामधारी स्पोर्ट्स क्लब मंडी और जिला टीटी संघ मंडी द्वारा आयोजित करवाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत एवं खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों, आईआईटी मंडी, जिला के करीब 100 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
इन्होंनेकिया फाइनल में प्रवेश :10वीं शहीद विशन सिंह स्मारक टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शनिवार को सब जूनियर ब्वॉयज, गर्ल्स, गर्ल्स सिंगल, यूथ गर्ल्स सिंगल, कैडेट्स ब्वॉयज एंड गर्ल्स सिंगल आदि के मैच करवाए गए। यह प्रतियोगिता तीन सैट में आयोजित करवाई गई। सब जूनियर ब्वॉयज सिंगल में रितमीक राणा ने अनवर को 11-2, 11-4, 11-2 से, सौर्य ने अपार अवस्थी को 11-8, 11-7, 11-8, परथ पंडित ने अंकित को 7-11, 11-9, 14-12, 11-1, रितीक राणा ने शौर्य को 11-6, 11-8, 11-1, परथ पंडित ने आदमया ठाकुर को 11-4, 13-11, 11-2, जूनियर ब्वॉयज सिंगल में अविनाश ने तन्मय को 7-11, 8-11, 11-6, 11-8, 11-7, शिवम ने कृ