अब 20 घंटे करूंगा कामः रामकुमार
पहले पूर्व विधायक का हुआ स्वागत
बरोटीवालामें पंचायत द्वारा रखे स्वागत समारोह में विधायक से पहले पूर्व विधायक चौधरी लज्जाराम का भव्य ढंग से स्वागत किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों समर्थकों ने पूर्व विधायक को फूलमालाओं से लाद दिया और उनका जहां स्वागत किया, वहीं उन्हें विधायक पुत्र की रिहाई पर भी बधाई दी।
दून के विधायक रामकुमार चौधरी का बरोटीवाला पहुंचने पर स्वागत करते पंचायत प्रतिनिधि समर्थक।
सीएम का फोन अाया
रामकुमारने कहा कि जब अदालत ने फैसला उनके हक में सुनाया तो सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोन आया और उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद अन्य नेताओं पार्टी अध्यक्ष सहित सभी के फोन उन्हें आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शिमला बुलाया है।
भास्कर न्यूज|नालागढ़
ज्योतिमर्डर केस में 19 माह बाद जेल से रिहा होकर अपने पैतृक गांव पहुंचे दून के विधायक रामकुमार ने शनिवार को अपने घर हरिपुर संडोली से बद्दी-बरोटीवाला होते हुए हरिपुर तक आशीर्वाद यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक साथ रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में 5 साल और 19 माह का लैप्स हुए उनके कार्यकाल की भरपाई 18 से 20 घंटे काम करके पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और लोगों के रुके पड़े काम हो सकें।