उद्योगों में बंद हो ठेकेदारी प्रथा
सोलन| ऑलइंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज की अध्यक्षता में बद्दी में हुई। बैठक में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के अलावा पांवटा साहिब, काला अंब, टाहलीवाल, संसारपुर टैरस, मैहतपुर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू शिमला के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के हो रहे शोषण का मुद्दा उठाया गया। प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने सरकार गैर सरकारी निजी क्षेत्र में आउट सोर्सिंग को बंद किया जाए। इनके लिए सरकार कॉन्ट्रैक्ट लेबर रेगुलेशन एक्ट-1970 की धारा-10 में अधिसूचना जारी कर ठेकेदारी प्रथा को बंद करें।