पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइम स्केल के नए आदेशों से असमंजस में सीएंडवी शिक्षक

टाइम स्केल के नए आदेशों से असमंजस में सीएंडवी शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4-9-14को लेकर जारी नई अधिसूचना से सीएंडवी शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं। 12 हजार सीएंडवी शिक्षकों को मिले वित्तीय लाभ की रिकवरी हो सकती है। 9 सितंबर को जारी आदेशों के तहत जिन कर्मचारियों को प्रमोशन पर मिलने वाले लाभ मिल चुके हो उनकी रिकवरी होना तय है। सीएंडवी शिक्षक यह लाभ ले चुके हैं ऐसे में वह असमंजस की स्थिति में है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रवक्ता डा. मामराज पुंडीर ने कहा कि इस मुद्दे को वित सचिव के समक्ष उठाया गया है। सरकारी खर्चों में कटौती का महासंघ स्वागत करता है परंतु यह आदेश सिर्फ छोटे कर्मचारी पर ही लागू क्यों हों। सरकारी पैसे का बड़े अधिकारी दुरुपयोग करते हैं, उसका उदाहरण स्कूल के समय स्कूल के बाहर खड़ी सरकारी गाड़ियों से लगाया जाता है। प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री से मांग कि खजाने को बचाना है अधिकारियों के खर्चों पर रोक लगाए।