पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई की तर्ज पर काम करेगी आईजीएमसी की कैजुअल्टी

पीजीआई की तर्ज पर काम करेगी आईजीएमसी की कैजुअल्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजीएमसीअस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को इमरजेंसी में तो अब बैड के लिए भटकना पड़ेगा और ही स्ट्रेचर में उपचार कराना पड़ेगा। आईजीएमसी की कैजुअल्टी को पीजीआई की तर्ज पर तैयार कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित विभागों के डॉक्टरों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कैजुअल्टी में भर्ती होने वाले मरीज को उपचार देने के बाद 12 से 14 घंटे के भीतर वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

कैजुअल्टीमें 36 बैड

उपलब्धआईजीएमसी अस्पताल की कैजुअल्टी में बैड की संख्या को भी बढ़ाया गया है। इतना ही यहां पर पीजीआई की तर्ज पर ट्रॉली बैड लगाए गए हैं। जिसमें दोनों रेलिंग होगी ओर साथ मरीज का सामान रखने के लिए अलग से जगह होगी। कैजुअल्टी में पहले 12 बैड थे, जिनकी संख्या बढ़ा कर 36 कर दी गई है। इससे आपात स्थिति में आने मरीजों को दिक्कतों का समाना नहीं करना पड़ेगा। किस विभाग को कितने बैड कैजुअल्टी को बेहतर ढंग से चलाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने बैड की संख्या के मुताबिक विभागों में बंटवारा कर दिया है। इसके तहत 10 बैड मेडिसन विभाग, 10 सर्जरी, 12 बैड आॅर्थो और 4 बैड सुपर स्पेशलिटीज को दिए गए हैं। संबंधित विभागों के डॉक्टर अपने मरीजों अपने बैड पर ही रख सकेंगें। इससे पहले मेडिसन, सर्जरी और आॅर्थो विभाग को केवल चार चार बैड से ही काम चलाना पड़ रहा था।

^कैजुअल्टी को पीजीआई की तर्ज पर चलाने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है। अब केजुअल्टी में 14 घंटे के भीतर मरीज को वार्ड में शिफ्ट करना पड़ेगा। डॉराहुल राव, डिप्टीएमएस

कैेजुअल्टी का देख रेख का जिम्मा संबंधित विभागों के एचओडी को दिया गया। सुबह के समय केजुअल्टी फ्री मिले इसकी जिम्मेदारी भी एचओडी ही रहेंगे। वर्तमान में एचआेडी राजेश कश्यप को इसका जिम्मा सौंपा गया है। हर तीन महीने के बाद अलग विभाग के एचओडी को तैनात किया जाएगा। इसलिए करना पड़ा ऐसा आईजीएमसी की केजुअल्टी में चार चार दिनों तक मरीजों का उपचार चलता रहता था। कोई सड़क दुर्घटना या अन्य प्रकार की घटना में घायलों को आपात स्थिति में अस्पताल आने की सूचना के बाद केजुअल्टी को खाली कराने का काम शुरू होता था। इस तरह से कई मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।



प्रबंधन के अनुसार जिस यूनिट के डॉक्टरों की डयूटी समाप्त होगी वह अाने वाले डॉक्टर काे कैेजुअल्टी के बैड को खाली करके द