पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोरम ने कैथू में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

फोरम ने कैथू में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | हिमाचलप्रदेश वरिष्ठ नागरिक फोरम शिमला ने कैथू के सामुदायिक भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसके बारे में जानकारी देते हुए कैथू वरिष्ठ समिति के महासचिव संतोष ठाकुर ने कहा कि इस शिविर में 95 वर्ष तक की उम्र के लोगों ने भी अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाई है। इस दौरान जिन मरीजों को दवाइयों की जरूरत थी उन्हें मुफ्त में दवाई दी गई इस कैंप में आईजीएमसी के डॉक्टरों की टीम आई थी। जिन्होंने 300 के करीब लोगों का स्वास्थ्य की जांच की है। इस मौकेे पर फोरम के अध्यक्ष मस्तराम ठाकुर, उपप्रधान रतनेश्वर, महासचिव डीआर वर्मा सहित भारत भूषण, विश्वा मित्र, माया ठाकुर बेली राम मौजूद रहे।