पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभय और आहाना ने जीती टीटी चैंपियनशिप

अभय और आहाना ने जीती टीटी चैंपियनशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरागांधी खेल परिसर में चली दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अभय लखनपाल और आहाना शर्मा ने कब्जा जमाया है। अंडर 10 चैंपियनशिप में प्रांजल रे ने पहला अौर लक्ष्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 12 केडेट में अंश सेनी पहले अौर वंश गांधी दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 15 लड़कियों के वर्ग में अपूर्वा पहले और छारवी दूसरे स्थान पर रहे। दो दिनों तक चली इस जिला स्तरीय टीटी चैंपियनशिप में जिले के 76 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंडर 18 गर्ल्स वर्ग में आहाना शर्मा पहले और आदिशा दूसरे स्थान पर रही। इसी आयुवर्ग के लड़कों के वर्ग में कर्तव्य साम्याल ने पहला और सिद्वार्थ सूद दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के युवा वर्ग में आदीश सैनी ने पहला, आहाना शर्मा ने स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में शिवम राणा पहले और कर्तव्य दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वेटरन वर्ग में चंद्र माेहन ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभा राजकुमारी भाटिया ने चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शीतल डाबर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती प्रतिभा मल्होत्रा।