- Hindi News
- आशीष सिक्टा बने एबीवीपी के प्रांत मंत्री
आशीष सिक्टा बने एबीवीपी के प्रांत मंत्री
शिमला | एबीवीपीके प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा होंगे। उन्हें संगठन की ओर से इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कुल्लू में हुई प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें यह पदभार सौंपा गया। संगठन में मजबूत पकड़ केे चलते उन्हें इस पद का दायित्व सौंपा गया है। सिक्टा वर्ष 2004 से एबीवीपी के संपर्क में है। वह राजगढ़ कॉलेज में भी एबीवीपी के कैंपस अध्यक्ष रह चुके है। इसके अलावा वह विवि के इकाई अध्यक्ष का भी कामकाज देख चुके हैं। उनका कहना है कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। गौर रहे कि आशीष सिक्टा ने एचपीयू में पिछले छात्रसंघ चुनाव के दौरान एबीवीपी के लिए बेहतर काम किया था।