गेयटी में आज होगा पब्लिक सत्संग
शिमला | गेयटीथियेटर में में सोमवार को योगदा सत्संग ध्यान केंद्र शिमला की ओर से पब्लिक सत्संग का अायोजन किया जाएगा। योगदा सत्संग सोसायटी आफ इंडिया के तत्वावधान में यह सत्संग करवाया जा रहा है। इसमें स्वामी नित्यानंद जी महाराज आएंगे। वह भक्तों का जहां योग का प्रशिक्षण देंगे वहीं अपने आशीष वचनों से भी लाभान्वित करेंगे। योगदा सत्संग ध्यान केंद्र शिमला के चेयरमैन डॉ. सीडी शर्मा का कहना है कि इस सत्संग में सभी लोग सकते हैं।