चोरी में इस्तेमाल हुई मारुति कार बरामद
शिमला | रातड़देवता मंदिर में चोरी के दौरान इस्तेमाल की गई मारुति कार काे पुलिस की टीम ने बरामद लिया है। पुलिस ने इस कार को भांजनी से बरामद किया है। एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि पुलिस की आरोपियों से पूछताछ के दौरान एक मारुति कार को प्रयोग करने का खुलासा किया था। आरोपियाें के निशानदेही पर इस मारूति कार को रविवार को बरामद कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि यह आरोपी चोरी के अन्य मामलों भी संलिप्त हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को गृह भेदन के औजार बरामद किए थे। पुलिस की टीम ने जतोग मंदिर में घटना की रात को सीसीटीवी कैमरे में चोरों के पास दिखे काले रंग के बैग को भी बरामद कर लिया है।