- Hindi News
- लक्कड़ बाजार में दिनदहाड़े घर से चुराए लाखों के गहने
लक्कड़ बाजार में दिनदहाड़े घर से चुराए लाखों के गहने
शहरमें पिछले डेढ़ माह में 18 से अधिक घरों में चोरियां हो चुकी हैं। कई चोरियों की वारदातें दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। चोरों ने आम नहीं बल्कि कई आईएएस अफसरों के घरों में भी चोरी की। दिनदहाडे़ हो रही चोरियों के आगे पुलिस बेबश नजर रही है। रातड़ देवता मंदिर में हुई चोरी की वारदात के अलावा शिमला पुलिस एक भी वारदात को सुलझा नहीं पाई है। चोरियों की जांच में लगी पुलिस टीमों के हाथ अभी तक खाली हैं। रातड़ देवता मंदिर में हुई चोरी के मामले को सुलझाने के अलावा पुलिस किसी भी चोरी की वारदात के मामले में रिकवरी नहीं कर पाई है।
ओकओवरके पास हुई चोरी
चोरोंने शहर के घराें में दिन के समय में सेंधमारी कर चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया है। चाेर इतने शातिर हैं कि एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यहां तक के मुख्यमंत्री के आवास के आसपास का इलाका भी सुरक्षित नहीं रह गया है। जबकि यहां पर सीएम का आवास होने के कारण पुलिस का पहरा भी अधिक रहता है।
18घरों से लाखों चोरी
दोमहीने के दौरान चोरों ने शहर के 18 से अधिक घरों को अपना निशाना बनाया है। 7 अगस्त को सदर थाना के तहत एक घर में चोरी कर लाखों के गहने साफ, 9 अगस्त न्यू शिमला में घर से सोने के गहने और नगदी, ढली से गाड़ी चोरी, 10 अगस्त को भट्टा कुफर से एक गाड़ी चोरी, 11 को बालूगंज में, 12 को छोटा शिमला और ढली में, 19 को बालूगंज, 23 को छोटा शिमला, 29 को छोटा शिमला, 3 सितंबर को छोटा शिमला और सदर पुलिस थाना के तहत में घर से लाखों के जेवर चोरी, 6 को बालूगंज और सदर थाने के तहत घरों से लाखाें का सामान चोरी 8 को दो घराें में चोरियां, 9 छोटा शिमला के तहत घर में चोरी के मामले पेश आए हैं। इनमें से पुलिस एक भी मामले को सुुलझा नहीं पाई है।
^शहर मेंचोरी और सेंधमारी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टीम गठित की है। यह टीम शहर के सभी इलाकों में गश्त कर संदिग्धों पर नजर रखेगी। भजननेगी, एएसपीशिमला
चोरों ने एचएएस आैर आईएएस अधिकारियों के घराें को भी नहीं बख्शा। शोघी में रह रहे एक एचएएस अधिकारी के घर में लाखों की चोरी के अलावा सदर थाने के तहत आईएएस और रिटायर्ड आईएएस के घर में भी सेंधमारी कर लाखाें का सामन पर हाथ साफ कर गए हैं। एक अर्मी के अफसर तो उसके पुराने नौकर ने ही चोरी कर डाली, पुलिस को उसकी फोटो अौर घर का पता तक हाथ लगा है, उसके