पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 वार्डों में लगाई 625 सोलर लाइटें

17 वार्डों में लगाई 625 सोलर लाइटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सोलरसिटी मिशन के तहत शिमला शहर में अभी तक 625 सोलर लाइटें लगा ली गई हैं। इस मिशन के तहत शहर में 1000 सोलर लाइटें लगाई जानी प्रस्तावित हैं। इन सोलर लाइटों को धूप वाले क्षेत्रों में वरियता के हिसाब से लगाया जा रहा है। इसके लिए निगम प्रशासन ने सभी वार्ड के पार्षदों से अपने अपने वार्ड में 40 प्वाइंट लगवाने के लिए जगह बताने के लिए कहा था। जिसके चलते ही पार्षद के कहने पर इन सोलर लाइटों को लगाया जा रहा है। 13 वार्डों में सोलर लाइटों को लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि पांच वार्डों में अभी कुछ सोलर लाइटें लगाई जाना शेष रह गई हैं। आठ वार्डों में अभी सोलर लाइटें लगाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इनमें अन्नाडेल, जाखू, इंजनघर, ढली, छोटा शिमला, मल्याणा और कलनोग वार्ड शामिल है। सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर का कहना है कि सोलर लाइटें लगाने का कार्य प्रगति पर है अभी तक शहर में 17 वार्डों में 625 सोलर लाइटें लगा ली गई हंै। शेष बचे वार्डों में भी सोलर लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।