- Hindi News
- कंप्यूटर सेंटर चुराग ने बांटी छात्रवृत्ति
कंप्यूटर सेंटर चुराग ने बांटी छात्रवृत्ति
शिमला|संयोजक कंप्यूटरसेंटर चुराग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लेखा विभाग के उपनियंत्रक भगत राम व्यास बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने अपने विचारों से सभी छात्र एवं छात्राओं को मंत्र मुग्ध कर दिया और भविष्य में कंप्यूटर शिक्षा को और अधिक बढ़ावा देने पर बल दिया। इस मौके पर उप प्राधानाचार्या जगत राम के अलावा अध्यापक वर्ग में अनंत कुमार और अध्यापिका वर्ग में संगीता ममता आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने छात्रों को छात्रवृति प्रदान की गई इस छात्रवृति में प्रथम स्थान रक्षा देवी को 1001 रुपए, पूजा देवी बखरौट ने 701 रुपए छात्रवृति प्राप्त की जबकि तृतीय स्थान पर चिन्ता देवी शोरशन हिमेश्वर शमलौट ने 401 रुपए छात्रवृति प्राप्त की