पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परेशानी|खस्ताहाल ठियोग हाटकोटी रोहडू सड़क, सड़क दुर्घटना में गई 145 लोगों की जानें

परेशानी|खस्ताहाल ठियोग-हाटकोटी रोहडू सड़क, सड़क दुर्घटना में गई 145 लोगों की जानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलगत राजनीित में फंसी ठियोग-हाटकोटी सड़क

खस्ता हाल सड़क में 200 से अधिक जानें गई

विधायकरोहित ठाकुर ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान सड़क की खस्ता हालत के कारण सड़क दुर्घटना में करीब 145 लोगों की जानें जाने के आंकडे पेश किए थे। इस सड़क की खस्ता हालत के कारण सड़क दुर्घटना समय रहते आईजीएमसी शिमला नहीं पहुंच पाए मरीजों की मौत का आंकड़ा अब दो से अधिक हो चुका है। बावजूद इसके तो सरकार सड़क के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर नजर रही है और ही विपक्ष इस मामले को लेकर कोई ठोस कदम उठा रहा है।

दल दल में तब्दील ठियोग हाटकोटी सड़क पर वाहन चलाना हुआ दूभर

दोनों पार्टियों ने सिर्फ झूठे वायदे किए

टीकेएचको लेकर भाजपा कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों की भूमिका पर गौर किया जाए तो दोनों ही दलों ने इस सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने के बजाए चुनावों में इसका लाभ उठाने में ज्यादा रूची दिखाई है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से कांग्रेस ने केवल बयानबाजी कर सड़क की दुर्दशा का रोना रोकर विपक्ष की भूमिका निभाई। वही काम कर भाजपा ने भी कांग्रेस के खिलाफ अपनी जुबानी जंग जारी रखी हुई है। सड़कों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

भास्कर न्यूज|रोहडू

सड़कोंकोक्षेत्रीय विकास की भाग्य रेखा कहा जाता है। लेकिन दलगत राजनीति का आखाड़ा बन कर ठियोग-हाटकोटी रोहडू सड़क की क्षेत्रवासियों के लिए शाप बनती जा रही है। सड़क की खस्ता हालत के चलते जहां क्षेत्रवासी जानमाल का भारी नुकसान उठा चुके हैं। वहीं भाजपा कांग्रेस के लिए यह सड़क राजनैतिक रोटियां सैकने का प्रर्याय बनी हुई है।

ठियाेग- हाटकोटी सड़क की खस्ता हालत के पर क्षेत्रवासियों के साथ चारों तरफ खुलकर लूट हो रही है। 110 रुपए प्रति पेटी भाड़ा देने को तैयार मजबूर बागवानों को ट्रक नहीं मिल पा रहे हैं। टैक्सी चालक शिमला का प्रति व्यक्ति किराया 300 रुपए वसूल रहे हैं तो अपने सीए स्टोर में सेब को भंडारित कर रहे अदानी एग्री फ्रेश ने भी सड़क खराब होने का हवाला देकर यहां सेब के दाम अन्य स्टोरों के बजाय एक से दो रुपए कम कर रखे हैं। बीते दस सालों इस सड़क की खस्ता हालत के कारण बागवानों को जान माल का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सड़क के इस मामले को लेकर क्षेत्रवासियों को दलगत राजनीति से उपर उठकर एकजुट होकर प्रयास करने होगें। बलबीर बांश्टू जिलाध्यक्ष ट्रक