पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ी है कांग्रेस

मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ी है कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग में रविवार को पत्रकारों से रूबरू होते जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष केहरसिंह खाची और कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृजलाल।

भास्कर न्यूज |ठियोग

शिमलाजिला कांग्रेस ग्रामीण ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के इस बयान की निंदा की है कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। ठियोग में रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष केहरसिंह खाची और कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बृजलाल ने कहा कि ऐसे बेतुके बयानों से लग रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिन मे सपने देख रहे हैं। खाची ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार चल रही है और इस देश और प्रदेश में लोकतंत्र अभी कायम है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी चट्टान की तरह साथ है। प्रदेश की जनता उन पर अपना पूरा भरोसा कायम रखे हुए है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल अपने और अपने परिवार के प्रति लगे आरोपों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी करने के आदि हैं। कि केन्द्र में भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर जाएगी।

वीरभद्र सिंह प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उनके विरूद्ध जितने भी षडयंत्र और आरोप उनके विरोधियों ने लगाए हैं उनसे वे बेदाग होकर निकले हैं जिला कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को सलाह दी है कि वे प्रदेश के लोगों के हित के लिए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं और केन्द्र से प्रदेश के लिए आर्थिक सहायता लाएं ताकि प्रदेश की जनता के लिए विकास की योजनाएं शुरू हो सकें।

धूमल और उनके परिवार का सारा समय अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने में लग रहा है और बीच बीच में इस प्रकार की अनाप शनाप बयानबाजी करके वे लोगों का ध्यान अपने ऊपर से हटाने का प्रयास करते हैं