पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेड पे को लेकर संघ की बैठक का आयोजन

ग्रेड पे को लेकर संघ की बैठक का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलप्रदेश पदोन्नत डीपीई संघ ने ग्रेड पे का मुद्दा को लेकर तकलेच में संघ की विशेष बैठक का आयोजन किया बैठक में फैसला लिया कि संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से रामपुर में मिलेगा। संघ मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रेड पे दिलवाने की बात प्राथमिकता के तौर पर रखेगा।बैठक के दौरान संघ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में लगभग 1500 डीपीई कार्यरत है। शिक्षा विभाग द्वारा अपने अधीन कार्य कर रहे हजारों कर्मचारियों को अक्टूबर 2012 से संशोधित ग्रेड पे का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन डीपीई शिक्षकों को संशोधित ग्रेड पे से महरूम रखा जा रहा है। शिक्षा विभाग में पीईटी अध्यापकों को 4400 प्रतिमाह ग्रेड पे दिया जा रहा है लेकिन डीपीई को 3600 रुपए ग्रेड पे दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश सरकार कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वित्तीय लाभ दे रही है लेकिन यहां पर भी डीपीई के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

संघ ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनकी मांगों को पूरा करेगी।इस मौके पर डीपीई संघ के राज्य उप प्रधान संजय नेगी, एडीपीईओ जिला शिमला वीके धवन, जगदीश चंद, खेमराज, सुधीर रोहटा, सुभाष रांझा, चंद्र बदरेल, वीरसिंह, रूप श्याम एवं चरणजीत सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।