- Hindi News
- बायचड़ी स्कूल को एसबीआई बैंक ने दिया कंप्यूटर
बायचड़ी स्कूल को एसबीआई बैंक ने दिया कंप्यूटर
शिमला : राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बायचड़ी में भारतीय स्टेट बैंक शिमला के सहायक महाप्रबंधक पवन कुमार लट्ठ के साथ उनके सहयोग स्टाफ सदस्य ने विद्यालय को कंप्यूटर भेंट किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सत्या कौशल ने बताया कि इस कंप्यूटर से छात्रों को काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर मिलने से छात्रों को कंप्यूटर सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने एसबीआई के महाप्रबंधक पवन स्टाफ सदस्य के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।