- Hindi News
- रैगिंग मुक्त कैंपस बनाने का लें प्रण : सतवंत अटवाल
रैगिंग मुक्त कैंपस बनाने का लें प्रण : सतवंत अटवाल
एपीजीविश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला के तीसरे अंतिम दिन पुलिस डीआइजी सीआईडी सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने कहा कि रैंगिंग अनुशासन हीनता से शुरू होती है और अब रैंगिंग के नाम पर अमानवीय कृत्य हो रहे हैं जो कि असहनीय है। यदि कोई रैंगिंग होते हुए देखता है और इसका विरोध नहीं करता है तो वह भी अपराधी की श्रेणी में गिना जाएगा। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा छात्रों के परिजनों को उनकी वार्षिक गतिविधियोें के संदर्भ में अवगत करवाया जाना चाहिए। साथ ही संस्थान में रैंगिंग का मामला सामने आते ही 24 घंटों के भीतर संबंधित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई जानी तय है।