पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचपीसीए की याचिका की सुनवाई 15 अक्टूबर को

एचपीसीए की याचिका की सुनवाई 15 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम शिमला की अोर से लालपानी में स्थापित क्रिकेट अकादमी को तोड़ने के आदेशों के खिलाफ दायर एचपीसीए की याचिका पर सुनवाई 15 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। मामले में हाईकोर्ट ने पहले ही यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दे रखे हैं। एचपीसीए के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने नगर निगम के आदेशाें को राजनीति से प्रेरित बताया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह कि अकादमी कानून के सभी प्रावधानों की अनुपालना करने के बाद ही स्थापित की गई गई है। इस अकादमी में युवाओं को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों को गैरकानूनी ठहराते हुए प्रार्थी ने निगम के आदेशों को निरस्त करने की गुहार लगाई है।

इसी अकादमी को प्रशिक्षण ले रहे कुछ प्रशिक्षुओं के अभिभावकों ने भी एक याचिका दायर की है। अभिभावकों का आरोप है कि नगर निगम और एचपीसीए की आपसी लड़ाई में बच्चों को खेल प्रभावित हो रहा है। बच्चे दीवार फांद कर अकादमी में जा रहे हैं।