पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनर व्हील क्लब के कार्य का निरीक्षण किया

इनर व्हील क्लब के कार्य का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनरव्हील क्लब शिमला की ओर से चल रहे कार्य का बुधवार को देहरादून से आई डिस्ट्रिक चेयरमैन मेघा बंसल ने विजिट किया। उन्होंने इनर व्हील क्लब शिमला में चलाए जा रहे शिमला क्लब में वोकेशनल सेंटर का दौरा किया। जहां छात्राओं को सिलाई ,कढ़ाई और ब्यूटीशियन कोर्स करवाए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं की प्रेक्टिकल फाइल को देखा और छात्राएं किस तरह से काम करती है उसके बारे में जाना। पना रोजगार स्वयं चला सकती है। उन्होंने पदाधिकारियों को समाज सेवा में सभी मिलजुल कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वोकेशनल सेंटर की सिलाई कढ़ाई और ब्यूटीशियन की छात्राओं ने सरस्वती बंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद पहाड़ी नाटी सुरमणिए हो , भांगड़ा सहित अन्य गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर रचना डोगर, नीलम बिज, गीतिका सूद, सोनल, राधिका, किरण मनचंदा, सरोज, मधु सूद, नमिता नाग, गीता, रजनी वर्मा मीनाक्षी अािद मौजूद थी। चेयरमैन ने मैहली स्थित प्राइमरी स्कूल का भी दौरा किया। इसके अलावा दोपहर में शाम को लैंडमार्क होटल में ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की अध्यक्ष मोनिका कपूर ने क्लब में किए जा रहे कार्य की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर क्लब की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया। इनर व्हील क्लब में अपना सहयोग देने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हैड वीके गोयल को सम्मानित किया गया।

वोकेशनल सेंटर का निरीक्षण करती देहरादून से आई चेयरमैन।