- Hindi News
- नेत्रदान के लिए 35 ने किया ऑनलाइन पंजीकरण
नेत्रदान के लिए 35 ने किया ऑनलाइन पंजीकरण
भाजयुमोकी राज्य इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 64वें जन्म दिवस पर दीप कमल भाजपा मुख्यालय चक्कर में \\\"नेत्रदान-महादान\\\' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर के अलावा विधायक सुरेश भारद्धाज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त, नरेंद्र अत्री, आईटी सेल कॉ-कनवीनर रवि राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो ने ‘‘शंकर नेत्रालय चेन्नई’’ चैरिटेबल हॉस्पिटल के साथ मिलकर नेत्र दान-महादान का कार्यक्रम आयोजन किया, जिसमें 35 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। अनुराग ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार देश में पहला नेत्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयुमो की प्रदेश इकाई आगे भी बड़े स्तर पर नेत्रदान-महादान अभियान पूरे प्रदेश में चलाएगी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को इस महान कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
इन्होंनेकिया पंजीकरण
इसकार्यक्रम मेंे गणेश दत्त, नरेंद्र अत्री, सुनील ठाकुर, चेतन बरागटा, किरण बाबा, शीतल ब्यास, कल्पना गौतम, हेमन्त शर्मा, करन नंदा, जगजीत राजा, कमलेश वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, हरविन्द्र सिंह, गौरव गुप्ता, राजू ठाकुर, सुरेश शर्मा, देश राज शर्मा, विषय सिंह ठाकुर, अभिनेष जम्वाल, हरीश शर्मा, सम्य लोहटिया, रीना शर्मा, कपिल ठाकुर, यमन सरैइक, कपिल ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, अजय शर्मा, विकास शर्मा, नकुल शर्मा, मोहर सिंह भारद्वाज, हिमांशु जसरोटिया, शुभम मितल, मोनू भारद्धाज, गौरव जयस्वाल, सुखदेव ठाकुर नेत्रदान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया।
भाजयुमो के नेत्रदान शिविर की अध्यक्षता करते भाजपा नेता गणेश दत्त।