पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई

40 यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमलासे 15 किलोमीटी दूर घणाहट्टी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। 40 यात्रियों से भरी एक एचआरटीसी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में कुछेक यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

बुधवार सुबह एचआरटीसी की बस देवरा से प्रेमनगर जा रही थी। बस में सवार रेनू, सुरेश रामदास, विपिन और कमला ने कहा कि हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे मे पेश आया है। बस के आगे एक ट्रक चल रहा था। घणाहट्टी से कुछ दूर निकलने के बाद ट्रक चालक ने एकदम ब्रेक लगा दी। बस ट्रक के पीछे काफी नजदीक थी। चालक बस को समय पर रोक नहीं पाया। इस कारण बस ने आगे अचानक रुके ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी यात्री बुरी तरह से डर गए। हादसे के बाद सड़क पर दोनों और ट्रैफिक जाम हो गया। बस और ट्रक के चालकों में पहले तो बहस होती रही। जब दोनों ओर यातायात अवरुद्ध हो गया और लंबी कतारें लगने लगी तो दोनों ने अपने-अपने वाहनों को सड़क से हटाया। यात्रियों का कहना है कि पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। एएसपी भजन नेगी ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस चौकी में आई थी