गीत, गजल की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
िशमला|न्यू शिमलास्थित केतन म्यूजिक अकादमी की ओर से बुधवार को स्वर संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों ने गणपति वंदना से किया गया। इसके बाद ज्योति ने छोटा ख्याल और अंशुल ने ठुमरी की प्रस्तुति दी। स्वाति ने फिल्मी गजल रस्में उलफत में खूब रंग जमाया। मनोज तोमर ने तुम्हें याद करके गीत से समा बांधा। इसके अलावा किरण निशा, दिशा, संतोष राही ने गीतों की प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध किया। केतन कला मंच के अध्यक्ष मनोज तोमर ने बताया कि पिछले दस वर्षों से संस्था ने पारम्परिक शास्त्रीय संगीत के शिक्षण में पहचान बनाई है।