हिंदी को दें बढ़ावा:मेहता
हिंदी को दें बढ़ावा:मेहता
शिमला | इवनिंगकाॅलेज में हिंदी दिवस के मौके पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. मंजूबाला और हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अारएन मेहता ने शिरकत की। प्रो. मेहता ने इस दौरान कहा कि हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। छात्रा राधिका, तरुण, प्रकाश, वनिता, विनोद, पंचराम, वेद प्रकाश और सोहन लाल ने कार्यक्रम में भाग लिया।