- Hindi News
- कालीबाड़ी में आंनद मेला 21 को, नवरात्र 25 से
कालीबाड़ी में आंनद मेला 21 को, नवरात्र 25 से
शारदीयनवरात्र 25 सितंबर से आंरभ होंगे। इसके लिए कालीबाड़ी मंदिर में इन दिनों माता की मूर्तियों की साज सज्जा का कार्य चल रहा है। कोलकाता से आए कमल चित्रकार का कहना है कि पहले नवरात्र उत्सव तक यह मूर्तियां बनकर तैयार हो जाएंगी। इन मूर्तियों की स्थापना कालीबाड़ी मंदिर में की जाएगी।
पंेटिंगप्रतियोगिता 20 को
शिमलाबंगिया सम्मेलनी की ओर से दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में 18 वीं एसबीएस ओपन पंेटिंग प्रतियोगिता 20 सितंबर को दोपहर दो बजे होगी। मंदिर के सचिव डॉ. कल्लौल प्रमाणिक ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को 18 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन कालीबाड़ी में करवाना होगा। डॉ. प्रमाणिक ने कहा स्कूलों में बच्चों के एग्जाम होने की बजह से डांस प्रतियोगिता पोस्टपोन की गई है जो समय तिथि निर्धारित करने के बाद बताई जाएगी। डॉ. कल्लौल प्रमाणिक ने कहा कि कालीबाड़ी हॉल में आंनद मेला 21 सितंबर को मनाया जाएगा। छोटा शिमला लक्ष्मीनारायण के पूजारी महेंद्र पाठक ने कहा कि इस बार नवरात्र 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलेंगे।