पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाभा में पुिलस चौकी खोली जाए: सभा

नाभा में पुिलस चौकी खोली जाए: सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|रायल होटलनाभा में सरकारी कर्मचारी आवासीय कल्याण सभा की बैठक पार्षद शशि शेखर चीनू की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सदस्यों ने 14 सितंबर की रात को नाभा परिसर की दुकानों में हुई चोरी पर चिंता जताई। इस बारे में सभा का एक प्रतिनिधिमंडल पहले भी पुलिस अधीक्षक शिमला से मिला था। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सरकार से नाभा में एक पुलिस चौकी या गुमटी खोलने का आग्रह किया जाएगा, ताकि इस प्रकार की वारदातों पर लगाम कसी जा सके। इस बारे में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल पार्षद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा।