- Hindi News
- कंप्यूटर शिक्षक बोले, 14 साल बाद पूरी हुई मांग
कंप्यूटर शिक्षक बोले, 14 साल बाद पूरी हुई मांग
राज्यकेस्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार विभाग में मर्ज करेगी। मुख्यमंत्री की तरफ से मिले आश्वासन के बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। कांग्रेस भवन में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंटक के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष उठाया गया है। सभी की मांगों को पूरा करवाया जाएगा। प्रदेश के 1358 स्कूलों में 1441 कंप्यूटर शिक्षक कार्यरत है। कंप्यूटर शिक्षकों ने 14 साल पुरानी मांग को पूरा करने के लिए आभार जताया। इस दौरान अध्यक्ष रोशन चौहान, राजेश शर्मा अन्य भी मौजूद थे।