पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनरव्हील क्लब लगाएगा स्वास्थ्य शिविर कैंप

इनरव्हील क्लब लगाएगा स्वास्थ्य शिविर कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनरव्हीलक्लब की डिस्ट्रिक 308 की चेयरमैन मेघा बंसल जो हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल और उत्तरप्रदेश के दौरे पर अपने प्रवास के दौरान ठियोग इनरव्हील क्लब के कार्यों की समीक्षा की और उनकी प्रशंसा की। मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में ठियोग इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शांति शर्मा ने डिस्ट्रिक चेयरमैन का स्वागत किया। क्लब आनेवाले समय में पोलीथिन उन्मूलन,जलस्स्रोतों की सफाई और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगी। अंगहीनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान को बढ़ावा दे रहा है। दोपहर में शाम को लैंडमार्क होटल में ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब की अध्यक्ष मोनिका कपूर ने क्लब में किए जा रहे कार्य की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर क्लब की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नीलम विज,जोनल प्रमोशन चेयरमैन गितिका सूद,शिमला मिड टाउन प्रधान विपिन गुप्ता,सचिव आरती गोयल,विकास नगर इकाई की प्रधान सत्या सूद, रोटरी ठियोग के प्रधान सीआर शर्मा, उपप्रधान सुधा सिंगला, ममता ठाकुर, विद्या ठाकुर, आईएसओ कृष्णा चौहान, कौशल्या, सुजाता, इंदु, अनिता वर्मा, अनिता जोशी आदि उपस्थित थीं।

इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेघा बंसल के साथ सदस्य।