आरकेएमवी शिमला ने सोलन को किया पराजित
राजकीयमहाविद्यालय रिकांगपिओ में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज वुमेन वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वाटर फाइनल सेमीफाइनल मैच हुए पहला क्वार्टरफाइनल मैच में सोलन महाविद्यालय आर केएमवी शिमला के बीच हुआ। जिस में आरकेएमवी शिमला ने सोलन महाविद्यालय को पराजित किया। दूसरा मैच मंडी महाविद्यालय सीमा रोहड़ू महाविद्यालय के बीच हुआ जिस में मंडी महाविद्यालय ने जीत हासिल की। इसी तरह स्थानीय महाविद्यालय रिकांगपिओ एचपीयू शिमला के बीच हुई जिस में एचपीयू ने रिकांगपिओ को पराजित किया। आदर्श महाविद्यालय संजोली धर्मशाला महाविद्यालय मे हुई क्वाटर फाइनल मैच में धर्मशाला ने संजोली महाविद्यालय को पराजित किया। वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए विभिन्न महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने इन मैचों में अपना जोश दिखाया।